₹ 154,070.03/10gm
₹ 168,076.40/10gm


प्रशासन और परिजनों के बीच बढ़ा विवाद, भारी पुलिस बल तैनात
गोरखपुर के गोलघर पार्क रोड स्थित समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता और पूर्व विधायक स्वर्गीय केदारनाथ सिंह के बंगले को लेकर सोमवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ बंगला खाली कराने पहुंची तो परिजनों और समर्थकों ने इसका कड़ा विरोध किया। विरोध करते हुए कार्यकर्ता सड़क…

500 से अधिक लोग बने शिकार, 50 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर रचा साइबर फ्रॉड साम्राज्य
गोरखपुर में साइबर ठगी और शेयर मार्केट निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड विश्वजीत श्रीवास्तव लंबे समय से सक्रिय था। उसने 2016 में चरगांवा स्थित राणा हॉस्पिटल के पास पहला दफ्तर खोला। शुरुआत में खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताकर निवेशकों को विश्वास में लिया और शुरुआती चरण में कुछ लोगों को…

बिजली चोरी के आरोपी को बचाने की कोशिश महंगी पड़ी, लाइनमैन और श्रमिक की सेवा भी समाप्त
गोरखपुर के कैंपियरगंज विद्युत वितरण खंड में बड़ा घोटाला सामने आया है। कटिया कनेक्शन के मामले में एफआईआर को निरस्त करने और निगम को भारी नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक्सईएन दिनेश कुमार, एसडीओ चंद्रभान चौरसिया और जेई नंदू राम को निलंबित कर दिया गया है। वहीं संविदा लाइनमैन लवकुश मिश्रा और श्रमिक विपिन पांडेय…

शाहपुर क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, तार में उलझे बाप-बेटी बाल-बाल बचे, कई गाड़ियां डैमेज
गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र के खरैया पोखरा बशारतपुर कालोनी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 10 बजे जेसीबी से मिट्टी पाटने का काम चल रहा था, तभी पोल पर लगा वाई-फाई का तार जेसीबी में फंस गया। जैसे ही जेसीबी आगे बढ़ी, तीन बिजली के पोल एक साथ गिर पड़े। तार टूटकर…

पैडलेगंज गुरुद्वारे में CM योगी ने किया पर्यटन विकास योजनाओं का लोकार्पण, बोले- सिख और नाथ परंपरा एक ही सांस्कृतिक धारा की कड़ियां
गोरखपुर के पैडलेगंज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन विकास कार्यों और गुरुद्वारा परिसर विस्तार योजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नाथ और सिख परंपरा एक ही साझा सांस्कृतिक धारा की दो मजबूत कड़ियां हैं, जिनकी नींव राष्ट्रभक्ति और बलिदान पर आधारित है। मुख्यमंत्री…

पीड़िता का आरोप – शादी तुड़वाने के लिए मंगेतर को भेजे अश्लील फोटो-वीडियो, पुलिस ने शुरू की तलाश
गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता पर हमला करने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में कुर्मियाना टोला निवासी सादाब आलम ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उस समय पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद भी सादाब…

कृषि मंत्री के आदेश पर कार्रवाई, देवरिया के प्राविधिक सहायक पर भी गिरी गाज
गोरखपुर जिले में किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर घूस मांगने का मामला सामने आया है। कृषि विभाग के वरिष्ठ सहायक रविराज शर्मा पर किसानों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अनुदान की राशि जारी करने के लिए प्रति व्यक्ति 10 प्रतिशत कमीशन मांगा। शिकायत सीधे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तक…

मास्टरमाइंड कमालुद्दीन ने रिमांड में उगले राज, ज्वैलर्स प्रदीप सोनी समेत तीन और गिरफ्तार
गोरखपुर के चर्चित डॉक्टर पति अपहरण कांड में नया खुलासा हुआ है। पुलिस रिमांड पर लिए गए मुख्य आरोपी कमालुद्दीन ने पूछताछ में बताया कि इस पूरे अपहरण की साजिश अशोक जायसवाल के पड़ोसी ज्वैलर्स प्रदीप सोनी ने रची थी। प्रदीप ने व्यापारिक घाटे की भरपाई और कर्ज से बचने के लिए अशोक का अपहरण…

Axiom Mission 4 के बाद ISS से लौटे भारतीय एयर फोर्स पायलट को शहर ने किया उत्साहपूर्वक अभिनंदन
लखनऊ, उत्तर प्रदेश – भारतीय वायुसेना के पायलट और अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को उनके गृह नगर लखनऊ में सोमवार को भव्य स्वागत प्राप्त हुआ। यह ऐतिहासिक क्षण तब आया जब वह लगभग 20 दिनों तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर Axiom Mission 4 (Ax-4) मिशन पर रहने के बाद लौटे। ISS पर…

Online Gaming Bill के बाद Dream11 ने Indian Cricket Team का sponsorship छोड़ दिया, BCCI को ढूंढना होगा नया प्रायोजक
भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। Fantasy sports प्लेटफ़ॉर्म Dream11 ने आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट टीम के प्रायोजक के रूप में अपनी भूमिका समाप्त कर दी है। यह फैसला भारत में हाल ही में पारित ‘The Promotion and Regulation of Online Gaming Bill’ के प्रभाव के बाद आया। इस…