Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Mahila Rojgar Yojana) के तहत आज 6 अक्टूबर 2025 को राज्य की 21 लाख महिला लाभार्थियों को ₹10-10 हजार रुपये की तीसरी किस्त जारी की जा रही है। यह राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने आधिकारिक आवास 1 अणे मार्ग में आयोजित विशेष कार्यक्रम से महिला रोजगार योजना की तीसरी किस्त का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग और जीविका (JEEViKA) के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
Bihar Mahila Rojgar Yojana के तहत अब तक दो किस्तें जारी की जा चुकी हैं। तीसरे चरण में कुल ₹2100 करोड़ रुपये की राशि राज्यभर की लाभार्थी महिलाओं को ट्रांसफर की जाएगी। सरकार का उद्देश्य इस Mahila Yojana Bihar 2025 के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना है।
जिन महिलाओं को अभी तक Mahila Rojgar Yojana ka paisa नहीं मिला है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपना बैंक खाता एक्टिव रखें और e-KYC (ई-केवाईसी) पूरी करें, ताकि भविष्य की किस्तों में किसी तरह की रुकावट न आए।
इस Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत पात्र महिलाओं को ₹10,000 की वित्तीय सहायता अपने रोजगार की शुरुआत के लिए दी जाती है। यदि कोई महिला इस सहायता राशि से सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय शुरू करती है, तो आगे उसे ₹2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जा सकती है।
महिला रोजगार योजना 2025 (Mahila Yojana Bihar) का संचालन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के माध्यम से किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि सभी जिलों में खातों का सत्यापन पूरा हो चुका है और पैसा सीधे DBT के जरिए ट्रांसफर किया जाएगा।