Hindi News / Horoscope / Dhanu Varshik Rashifal

वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope)

धनु

नए साल के शुरुआती महीनों में पार्टनरशिप, रिश्ते और शादी से जुड़े मामलों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। नई मुलाकातें आगे चलकर शादी या पुराने रिश्ते के दोबारा जुड़ने की वजह बन सकती हैं। 21 मई चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत और साझा पैसों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी होगी। इस दौरान जॉइंट इन्वेस्टमेंट से बचना बेहतर ही रहेगा। वहीं घर-परिवार में थोड़ी अशांति हो सकती है या फिर काम के सिलसिले में बाहर रहना पड़ सकता है।

धनु लव और रिलेशनशिप

नए साल की शुरुआत पर्सनल लाइफ लिए काफी अच्छी रहेगी। नए रिश्ते के बनने के पूरे योग है। हो सकता है कि पुराने रिश्ते में फिर से समझदारी आ सकती है और चीजें फिर से सुधर जाएं। हालांकि आप पार्टनर के साथ क्लैरिटी से बातचीत करें। कई लोगों के लिए साल की शुरुआत में शादी के योग भी बन सकते हैं। मई के बाद घर से जुड़ी चीजों के चलते तनाव हो सकता है। ऐसे में लोगों के साथ कनेक्ट रहें।

धनु करियर और फाइनेंस

साल के पहले हिस्से में आपको पार्टनरशिप से जुड़े काम में बहुत फायदा होगा। जॉइंट वर्क, क्लाइंट मीटिंग या बिजनेस डील से आपको काफी अच्छे मौके मिल सकते हैं, जोकि लॉन्ग टर्म के लिए सही होगा। हालांकि 21 मई के बाद पैसों को लेकर सावधानी बरतें। पैसों को लेकर क्लैरिटी के साथ प्लान बनाएंगे तो सही रहेगा।

धनु स्वास्थ्य

मई के बाद इस राशि के जातकों को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर जरूरत लगे तो चेकअप जरूर करवाएं। काम के बीच ब्रेक जरूर लें। इससे एनर्जी बची रहेगी और आप हमेशा अच्छा महसूस करेंगे। हल्की एक्सरसाइज रोज करें और साथ ही नींद पूरी लें। खानपान का ध्यान रखें।

धनु के लिए शुभ महीने

2026 में धनु राशि के लिए जनवरी से मई तक का समय सही रहेगा। वहीं नवंबर का महीना सही रहेगा।

धनु के लिए सावधान रहने वाले महीने

मई के बाद जॉइंट इन्वेस्टमेंट और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। कहीं भी यात्रा करने से पहले घर की जिम्मेदारियों और खर्चों की व्यवस्था पहले से ही कर लें। साथ ही घर से जुड़े बड़े फैसले अभी ना लें।

2026 के लिए मंत्र

साल की शुरुआत में जो रिश्ते बनेंगे, उन्हें मजबूत बनाएं। मई के बाद बचत प्लान और मजबूत करें। रिस्की इन्वेस्टमेंट से बचें। इससे आपके साथ-साथ आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा।

धनु राशि के लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। ये खाने और शराब पीने के मामले में बहुत लापरवाह होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें मोटापा और नशेड़ी होते है। इन्हें पारिवारिक संबंधों में बिलकुल भी दिलचस्पी नहीं होती है। यहां तक कि ये अपने खून के रिश्तों से भी दूर रहने की कोशिश…

जन्म के समय से राशि का निर्धारण कैसे किया जाता है ?

वैदिक ज्योतिष में बताया गया है कि जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है उसे उस व्यक्ति की राशि कहा जाता है। यही उस व्यक्ति की राशि होती है।

विवाह पूर्व कुंडली का मिलान क्यों जरूरी होता है ?

शादी-विवाह जैसे जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव पर कुंडली का मिलान किया जाता है, इसमें राशि देखी जाती है। उसी अनुसार गुण-दोष का आकलन किया जाता है। अगर कुंडली के मुताबिक वर और कन्या दोनों का गुण मिलते हैं, तभी शादी तय होती है।