Hindi News / Horoscope / Tula Varshik Rashifal

वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope)

तुला

साल 2026 तुला राशि वालों के लिए बहुत खास रहने वाला है। इस राशि के लिए गुरु और शनि खासे प्रभाव वाले ग्रह रहेंगे। 21 मई तक बृहस्पति आपके नौवें भाव में गोचर करेगा। इससे समाज में आपको एक तरफ सम्मान मिलेगा,इसके साथ ही आपके अच्छे कनेक्शन भी लोगों से बनेंगे। जिससे आपको लाभ होगा। 21 मई के बाद बृहस्पति आपके दसवें भाव में चला जाएगा, जिससे आपको करियर में काफी तरक्की देखने को मिल सकती है। आपके प्रमोशन के भी चांस हैं। इसके अलावा आपके छठे भाव में शनि आपको काम को आपकी जिम्मेदारियों को, प्रतियोगिताओं या नौकरी की तलाश में सफलता पर फोकस करने में मदद करेगा, लेकिन इसके लिए साल 2026 में आपको खास तौर पर सावधान रहना होगा?

तुला लव और रिलेशनशिप

शुरू में सोशल लाइफ में कनेक्शन बनाने और पहचना बढ़ाने से आपको रिश्तों में अच्छी पहचना और संबंधों में अधिक सम्मान मिल सकता है। मई के बाद, करियर में लाभ छोटा सा चेंज आ सकता है, लेकिन ये डेली लाइफ से जुड़ा होगा। इसलिए काम की जो भी जरूरतें हो तो उनको घर पर छोटी-छोटी देखभाल के साथ संतुलित करें। इस राशि के लोगों को शनि छोटी-छोटी जिम्मेदारियों में विश्वसनीयता लाने को प्रेरित कर सकता है। नए साल में वादे करें और लगातार मदद करें, इससे आप दोनों में बंधन मजबूत होगा और आप लंबे समय के लिए विश्वास पा लेंगे।

तुला करियर और फाइनेंस

21 मई के बाद बृहस्पति आपकी राशि में है जो आपको प्रमोशन के चांस दिलाएगा, साथ ही करियर में सक्सेस भी दिलाएगा। इसलिए स्पष्ट लक्ष्य और आगे बढ़ने के लिए आप रिकॉर्ड तैयार करें। शुरुआती महीनों का इस्तेमाल रणनीति बनाने और फॉलो करने में करें। इसके अलावा ऐसे लोगों से मिलें, जो आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएं। छठे भाव में शनि होने से अनुशासन और धैर्य बनाए रखें। इससे शनि आपको दूसरो से आगे बढ़ाने और स्थिर नौकरी पाने में मदद करेगा।

तुला स्वास्थ्य

शनि के प्रभाव के कारण तुला राशि वालों को नए साल 2026 में थोड़ी कड़ाई से अपना रुटीन फॉलो करना होगा। इस तरह से आप अपनी हेल्थ को स्थिर रख पाएंगे। आपको देर रात तक नहीं जगना है, नींद पूरी करें, कोशिश करें कि सिंपल खाना खाएं। अगर काम का प्रैशर आपको लगता है, तो इसे संभालने के लिए हल्की एक्सरसाइज करें। मई के बाद जब करियर में आपके पास मौके आने लगें, तो आपको छोटी-छोटी समस्याओं को बढ़ने से रोकने के लिए ब्रैक ले सकते हैं। इसके अलावा हेल्थ को इग्नोर नहीं करना है, आपको रेगुलर चेकअप करवाने हैं।

तुला के लिए शुभ महीने

जनवरी से मई तक, जब बृहस्पति आपके नौवें भाव में होगा, सोशल लाइफ में अच्छे कनेक्शन बनेंगे। जून से सितंबर तक, जब बृहस्पति आपके दसवें भाव में प्रवेश करेगा, तो करियर में आगे बढ़ने और प्रमोशन पाने के लिए अच्छे महीने होंगे। अक्टूबर में आपने जो हासिल किया है, उसे आर्गनाइज करने और लाइफ के लिए आगे की प्लानिंग बनाने का समय मिलेगा।

तुला के लिए सावधान रहने वाले महीने

इस साल शनि आपकी सहनशक्ति की परीक्षा लेगा। इसलिए रोज अधिक से अधिक काम करने से बचें और अपने आपको हेल्थ लिमिट को देखते हुए ही काम करना है। इस साल तुरंत आने वाले ऑफर्स को आपको स्वीकार नहीं करना है। आपके इसके लिए लंबे समय की वैल्यूज को चेक करना है । इसके अलावा शर्तों को सावधानीपूर्वक चेक करना है। बड़े कमिटमेंट्स से पहले आपको सभी डिटेल्स चेक करनी होगा। आपको बेकअप बनाना होगा और भविष्य के लिए किसी भी तरह के तनाव से बचना होगा।

2026 के लिए मंत्र

अपने प्रोफाइल को बेहतर बनाने के लिए शुरुआती कनेक्शन का इस्तेमाल करें और मई के बाद स्थिर करियर के लिए स्टेप्स लें। जॉब में सक्सेस पाने के लिएरोज के कामों में आपको थोड़ा विश्वसनीय होना होगा। अपने हेल्थ के रुटीन को बनाए रखें ताकि नए मौके मिलने पर आप अच्छी पर्फोर्मेंस दिखासकें।

तुला राशि के लोग अन्य लोगों के समक्ष खुद को बहुत छोटा अनुभव करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कभी-कभी आलोचना का शिकार होना पड़ता है। इस राशि के जातक भावुक होते हैं और प्रायः उनकी भावुकता उन्हें धोखा दे जाती है। इस राशि के लोग न्याय, जनस्वतंत्रता, जनाधिकार और सौंदर्य से लगाव रखते हैं।…

जन्म के समय से राशि का निर्धारण कैसे किया जाता है ?

वैदिक ज्योतिष में बताया गया है कि जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है उसे उस व्यक्ति की राशि कहा जाता है। यही उस व्यक्ति की राशि होती है।

विवाह पूर्व कुंडली का मिलान क्यों जरूरी होता है ?

शादी-विवाह जैसे जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव पर कुंडली का मिलान किया जाता है, इसमें राशि देखी जाती है। उसी अनुसार गुण-दोष का आकलन किया जाता है। अगर कुंडली के मुताबिक वर और कन्या दोनों का गुण मिलते हैं, तभी शादी तय होती है।