Hindi News / Career / बोर्ड रिजल्ट्स / UP Board Result 2026 (Class 10 & 12) – ऑनलाइन कैसे देखें, डेट, डायरेक्ट लिंक और अपडेट

UP Board Result 2026 (Class 10 & 12) – ऑनलाइन कैसे देखें, डेट, डायरेक्ट लिंक और अपडेट

UP Board Result 2026 (Class 10 & 12) – ऑनलाइन कैसे देखें, डेट, डायरेक्ट लिंक और अपडेट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित UP Board Result 2026 का इंतज़ार लाखों छात्र कर रहे हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र जल्द ही अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि UP Board Result 2026 कैसे देखें, रिजल्ट की संभावित तारीख, डायरेक्ट लिंक और जरूरी अपडेट

UP Board Result 2026 कब आएगा? (Expected Date)

यूपी में 10वीं और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं बोर्ड ने 18 मार्च 2026 से दोनों परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। अगर 1 अप्रैल को बोर्ड की कॉपियों का मूल्याकंन का कार्य समाप्त हो जाएगा तो UPMSP 10वीं 12वीं का रिजल्ट 15- 20 अप्रैल 2026 तक जारी कर सकता है। पिछले दो वर्षों के रिजल्ट को देखते हुए यह पूरी संभावना है। 2025 में 10वीं 12वीं की कॉपियों का मूल्याकंन 2 अप्रैल 2025 को पूरा कर लिया गया था, जिसके बाद हाई स्कूल इंटर का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को घोषित हो गया था।

UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक कर सकेंगे –

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
  2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।
  4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सीधे अपना परिणाम देख सकेंगे:

  1. up board result 2025 (Direct Link)
  2. board result 2025 up
  3. up board 2025 result

UP Board Result 2026 – Passing Marks

UP बोर्ड में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होते हैं।

यूपी बोर्ड रिजल्ट में कम मार्क्स, आपके पास मौजूद है ये विकल्प?

UPMSP UP Board Result 10th-12th 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 10 वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। अगर आप के यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में अच्छे अंक नहीं आए हैं या फिर आप फेल हैं तो घबराएं नहीं, आपके पास अपने रिजल्ट को ठीक करने और सुधारने के विकल्प मौजूद हैं। आइए आपको इन विकल्पों के बारे में बताते हैं।

1. पुनर्मूल्यांकन (Revaluation)

    पुनर्मूल्यांकन का मतलब होता है कि अगर आपको लग रहा है कि आपके नबंर किसी विषय में उम्मीद से कम हैं तो आप अपने नंबर बढ़वा सकते हैं। इसके लिए आपको पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों के बाद शुरू हो जाती है। इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही आवेदन शुल्क प्रति पेपर देना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के बाद आपकी कॉपी फिर से चेक की जाती है और अगर कोई गलती पाई जाती है तो आपके अंक बढ़ जाते हैं।

    2. ग्रेस मार्क्स सिस्टम

      ग्रेस मार्क्स उन्हीं छात्रों को प्रदान किए जाते हैं जो एक या दो विषयों में बहुत ही कम अंतर से पासिंग मार्क्स प्राप्त करने में चूंक जाते हैं। यदि कोई छात्र सभी विषयों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है तो उन्हें ग्रेस मार्क्स नहीं दिए जाते हैं। छात्रों को ग्रेस मार्क्स देने का फैसला बोर्ड ही करता है और यह निर्णय निर्धारित मानकों पर आधारित होता है। ग्रेस मार्क्स देने का निर्णय इसलिए लिया जाता है ताकि स्टूडेंट का साल खराब नहीं हो और वे अगली कक्षा में पढ़ सकें।

      3. कंपार्टमेंट परीक्षा

      कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, लेकिन अन्य विषयों में पासिंग मार्क्स के साथ उत्तीर्ण होते हैं। ऐसे छात्रों का साल बचाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा यूपी बोर्ड की ओर से आयोजित की जाती है।

      4. NIOS (नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग)

      अगर कोई छात्र सप्लीमेंट्री एग्जाम में भी फेल हो गया है या फिर दो से अधिक विषयों में फेल है तो उसके पास एनआईओएस से भी 10वीं या 12वीं करने का मौका है। एनआईओएस में एडमिशन लेने के बाद स्टूडेंट्स को यह फायदा है कि वे अपनी पसंद के विषयों को चुनकर परीक्षा दे सकते हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग घर बैठे पढ़ाई करके एग्जाम दिलवाता है। आप फेल होने पर नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (NIOS) में एडमिशन ले सकते हैं। यह उन छात्रों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से परीक्षा में फेल हो जाते हैं। इसके लिए आपको एनआईओएस की वेबसाइट nios.ac.in पर जाना होगा। ऑन डिमांड परीक्षा के तहत मौजूदा स्टूडेंट्स करे एग्जाम देना होगा।

      ये भी पढ़ें:  RBSE Rajasthan Board 10th Result Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट, यहां रोल नंबर डालकर मिलेगी मार्कशीट
      Share to...