RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Live , rajeduboard.rajasthan.gov.in, rbse 10th result 2026 date and time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड या शिक्षा मंत्री की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में आज आरबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी होने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। आमतौर पर बोर्ड व शिक्षा मंत्री नतीजे जारी होने से एक दिन पहले तिथि की घोषणा कर देते हैं लेकिन अभी तक ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है। परिणाम जारी होने पर छात्र छात्राएं अपना रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in चेक कर सकेंगे
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में देरी क्यों हुई | RBSE Rajasthan Board 10th Result
RBSE Rajasthan Board का प्रयास था कि सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर 20 मार्च तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाए लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हो चुकी है, लेकिन लगातार छुट्टियों और प्रशासनिक प्रक्रिया में देरी के चलते रिजल्ट को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका।
RBSE 10th Result 2026: कैसे चेक करे राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम
- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- Secondary Exam Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
RBSE RESULT : कब जारी होगा आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 23 मार्च या उसके बाद कुछेक दिनों में जारी होने की उम्मीद है। सरकार की कोशिश है कि नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से समय पर शुरू हो जाए, इसलिए रिजल्ट जल्द जारी करने की तैयारी चल रही है। अगर मार्च में रिजल्ट आता है, तो यह बोर्ड के इतिहास में पहली बार होगा, क्योंकि पहले नतीजे मई में घोषित होते रहे हैं।
इन वेबसाइट्स पर जारी होगा राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
ऐसे चेक करें RBSE Result 2026
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
स्टेप 1. सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “Main Examination Results 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब “RBSE Secondary Result 2026” (10वीं) या “RBSE Senior Secondary Result 2026” (12वीं) विकल्प चुनें।
स्टेप 4. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 5. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
ध्यान रखने वाली बातें
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण साइट स्लो हो सकती है। इसलिए छात्र अपने रोल नंबर पहले से तैयार रखें। इंटरनेट पर जारी होने वाली ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी होगी, मूल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।
बोर्ड जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की तारीख और समय की औपचारिक घोषणा कर सकता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
बोर्ड रिजल्ट 2026 पर भी नजर
अगर आप बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो जल्द ही, CTET Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026, Bihar Board Result 2026, Rajasthan Board Result 2026 जैसे सभी बड़े बोर्ड के नतीजे भी जारी होने वाले हैं, जिनकी हर ताजा जानकारी Lokdarpan पर मिलेगी
RBSE Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट से पहले स्ट्रेस ऐसे करें कम, 5 आसान उपाय
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Live , rajeduboard.rajasthan.gov.in, rbse 10th result 2026 date and time: स्टूडेंट्स एग्जाम के दौरान जितने स्ट्रेस में रहते हैं, उसके अधिक स्ट्रेस…
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 10वीं के एग्जाम 12 से लेकर 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित हुए थे। पहले पेपर के बाद से ही कॉपियां चेक करने का काम तेजी से चल रहा था। अवकाश के दिन भी कॉपियां चेक हुईं। 23 मार्च को या उसके बाद राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी है।
RBSE 10th Result 2026 Live: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं का पिछले वर्षों का परिणाम
2025: 93.60 प्रतिशत
2024: 93.04 प्रतिशत
2023: 90.49 प्रतिशत
2022: 82.89 प्रतिशत
2021: 99.56 प्रतिशत
2020: 80.63 प्रतिशत
2019: 79.9 प्रतिशत
2018: 79.86 प्रतिशत
RBSE 10th Result 2026 Live: पिछले साल यानी 2025 में आरबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 93.60 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 29 मई को आया था। लड़कों का पास प्रतिशत 93.16 फीसदी और लड़कियों का 94.08 फीसदी रहा था। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए कुल 1071460 विद्यार्थियों में से 546370 विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन में पास हुए, जबकि 376774 छात्र सेकेंड डिविजन से और 79519 विद्यार्थी थर्ड डिविजन से पास हुए थे।
RBSE 10th Result 2026 Live: मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी यानी मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। जिनके दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम मार्क्स आएंगे, वे फेल करार दिए जाएंगे।
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 10वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा।




