₹ 154,070.03/10gm
₹ 168,076.40/10gm


अभिषेक और हिमालय पांडेय ने सिविल कोर्ट में दी आत्मसमर्पण की अर्जी, पुलिस कस्टडी में भेजे गए जेल
गोरखपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता कुंजबिहारी निषाद की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय और उनके पिता हिमालय पांडेय ने शुक्रवार को सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 23 अगस्त को हुए इस विवाद में 50 हजार रुपये की बकाया रकम को लेकर कुंजबिहारी पर अभिषेक और उसके…

34 हजार आवेदन और दो चरण की काउंसलिंग के बावजूद 20% सीटें खाली, 30 अगस्त से शुरू होगी विभागवार प्रक्रिया
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में इस साल प्रवेश के लिए अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। कुल 34 हजार से अधिक आवेदन विश्वविद्यालय को प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 29 हजार छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी। हालांकि, इसके बाद हुई दो चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया में केवल 80% सीटें भर सकीं। करीब 15 हजार छात्रों…

खड़ी बोगी में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से फैलने से रोका गया खतरा
गुरुवार को गोरखपुर स्थित यांत्रिक कारखाने में अचानक अफरा-तफरी मच गई जब खड़ी हुई एक पावरकार में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरी बोगी धू-धू कर जलने लगी और पूरा परिसर धुएं से भर गया। वहां मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही…

49 परीक्षा केंद्रों पर दो दिन में होगी परीक्षा, सीसीटीवी और मजिस्ट्रेट तैनाती से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 को लेकर गोरखपुर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष जिले में कुल 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6 और 7 सितंबर को परीक्षा होगी। कुल 93,024 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो दिनों में चार पालियों…

चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह में अतिथियों ने गिनाईं उपलब्धियां, शिक्षा, शोध और सेवा को बताया पहचान
गुरुवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) गोरखपुर ने अपना चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह मनाया। भारत सरकार के पूर्व औषधि महानियंत्रक और यूपी सरकार के सलाहकार डॉ. जीएन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि यह विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और मार्गदर्शन से मात्र चार वर्षों में ही पूर्वांचल ही नहीं, बल्कि…

भव्य झांकियों और डांडिया नृत्य से सजी शोभा यात्रा, समाज के हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
गुरुवार को गोरखपुर शहर महर्षि कश्यप जयंती और ऋषि पंचमी के अवसर पर धार्मिक उल्लास से सराबोर रहा। कसौधन वैश्य सेवा कल्याण समिति और कसौधन महिला सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में निकली शोभायात्रा ने पूरे माहौल को उत्सव जैसा बना दिया। लाल डिग्गी चौक स्थित दुर्गा मंदिर से यात्रा का शुभारंभ हुआ। पूर्व मेयर…

सात दुकानों पर कार्रवाई, 14,200 रुपये जुर्माना; स्वास्थ्य विभाग ने दी साफ-सफाई और सतर्कता की हिदायत
गोरखपुर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को संयुक्त रूप से डेंगू रोकथाम अभियान चलाया। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान सात दुकानों पर डेंगू लार्वा मिलने पर चालान किया गया और खराब पड़े टायर जब्त किए गए। कुल मिलाकर 14,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम में सीएमओ डॉ. राजेश…

तीसरी लाइन और दोहरीकरण कार्य के चलते यात्रियों को झेलनी पड़ेगी दिक्कत, 21 से 30 सितंबर तक लागू रहेगा असर
गोरखपुर जंक्शन और आसपास के इलाकों में चल रहे तीसरी लाइन और दोहरीकरण कार्य ने यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि गोरखपुर–डोमिनगढ़ के बीच 4 किमी की तीसरी लाइन और गोरखपुर–नकहा जंगल के बीच 5 किमी का डबल लाइन कार्य अंतिम चरण में है। इसके लिए रेलवे…

कर्जदारों से बचने के लिए प्रेमिका से मिलने आया और दोस्त से चलवाई गोली, पुलिस ने साजिश का खुलासा कर दोनों को पकड़ा
गोरखपुर पुलिस ने उस मामले का खुलासा कर दिया है, जिसमें कानपुर निवासी युवक पर गोली चलने की सूचना फैली थी। जांच में सामने आया कि यह कोई बाहरी हमला नहीं था, बल्कि युवक ने खुद ही अपने दोस्त से गोली चलवाई थी। पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय राहुल गौतम पर कानपुर में गैंगस्टर एक्ट…

गोरखनाथ थाना क्षेत्र में हुई घटना, वीडियो फुटेज से उपद्रवियों की पहचान; मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश
गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता कुंज बिहारी निषाद की मौत के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया। मंगलवार को इलाज के दौरान मौत की सूचना जैसे ही फैली, बड़ी संख्या में उनके समर्थक मेरीगोल्ड हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने पुलिस टीम…