Hindi News / Religion / Dussehra 2025: दशहरे के दिन इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

Dussehra 2025: दशहरे के दिन इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

Astro Tips Dussehra 2025 : 2 अक्टूबर को देशभर में दशहरे या विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरे के दिन कुछ बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इन चीजों से आपका जीवन नेगेटिविटी से भर जाएगा। आइए जानते हैं दशहरे या विजयादशमी के किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…


Dussehra 2025 celebration, Vijayadashami 2025 significance, astro tips Dussehra, astrological tips for Vijayadashami, दशहरा पर इन बातों का रखें ध्यान और शुभ मुहूर्त

Astro Tips Dussehra 2025 : 2 अक्टूबर को देशभर में दशहरे या विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरे के दिन कुछ बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इन चीजों से आपका जीवन नेगेटिविटी से भर जाएगा। आइए जानते हैं दशहरे या विजयादशमी के किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

Astro Tips Dussehra 2025 : दशहरे का significance of Dussehra

त्रेता युग में आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को ही भगवान श्रीराम ने रावण को पराजित किया था। रावण को अधर्म का प्रतीक माना जाता है। इसलिए दशहरे के दिन रावण का पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत हुई थी। दशहरा हमें यह याद दिलाता है कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसका अंत निश्चित है।

दशहरा पर इन बातों का रखें ध्यान : इस दिन ना करें वाद विवाद

दशहरे के दिन का काफी धार्मिक महत्व है, इस दिन माता रानी की विदाई की जाती है। इसलिए भूलकर इस दिन किसी से वाद विवाद नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से घर और जीवन में नकारात्मकता अपने पैर जमा लेती है और हर तरह निराशा ही देखने को मिलती है। साथ ही माता रानी की पूजा का पुण्य फल भी प्राप्त नहीं हो पाता है। इस दिन हर किसी से प्रेम से बोलना चाहिए और दूसरों की मदद भी करनी चाहिए।

दशहरा 2025 पर इन बातों का रखें ध्यान, Vijayadashami 2025 astro tips, इस दिन ना करें वाद विवाद, astrological tips for Dussehra, significance of Dussehra
इस दिन ना करें वाद विवाद – Dussehra 2025

Vijayadashami : पेड़ पौधे काटना अशुभ

दशहरे के दिन शमी, पीपल, अपराजिता समेत कई पेड़ पौधों की पूजा करने का विधान है इसलिए इस दिन भूलकर पेड़ पौधे नहीं काटने चाहिए। पेड़ पौधे काटने से ना सिर्फ जीवन में परेशानियां आती हैं बल्कि ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ प्रभाव का भी सामना करना पड़ता है। संभव हो सके तो दशहरे के दिन घर में जितने सदस्य हैं, उतने पेड़ पौधे लगाने चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है और देवी देवताओं की कृपा भी प्राप्त होती है।

Dussehra : तामसिक चीजों से दूर रहें

दशहरे का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है इसलिए यह दिन बहुत पवित्र माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरे के दिन मांस-मदिरा आदि तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए, ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और इसको आदत भी बना लेनी चाहिए। दशहरे का दिन हो या अन्य पवित्र दिन हमेशा सात्विक भोजन ही करना चाहिए।

Dussehra special : किसी का अपमान करने से बचें

दशहरे के दिन भूलकर भी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने आपके जीवन की सबसे बड़ी गलती हो सकती है क्योंकि अहंकार और घमंड में आकर अपमान करने से माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त नहीं हो पाती। घर या घर के बाहर हमेशा अच्छे से बात करनी चाहिए और सभी का आदर करना चाहिए। कभी कभी दूसरों के मन के अनुसार काम करने से आप उनको अनचाही खुशी दे जाते हैं इसलिए इस दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।

Dussehra 2025 & Vijayadashami 2025 : कटु वचन बोलने से बचें

दशहरे का दिन हमे असत्य पर सत्य की जीत का संकेत देता है इसलिए इस दिन भूलकर भी झूठ या कटु वचन नहीं बोलना चाहिए। झूठ या कटु वचन बोलने से हम नए नए शत्रु बनाते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसको आदत भी बना लेना चाहिए कि किसी से भी ना तो झूठ बोलें और ना ही कटु वचन बोलें। यह आदत आपको जीवन में बहुत आगे ले जाएगी और माता रानी की भी विशेष कृपा बनी रहेगी।



ये भी पढ़ें:  नवरात्रि 2025 दिन 3: आज होगी माँ चंद्रघंटा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, रंग और पूजा विधि
Share to...