Hindi News / Religion / Dussehra 2025: दशहरे के दिन इस एक पौधे को गमले या आंगन में लगा लें, दूर हो जाएंगे वास्तु दोष, खूब होगी तरक्की

Dussehra 2025: दशहरे के दिन इस एक पौधे को गमले या आंगन में लगा लें, दूर हो जाएंगे वास्तु दोष, खूब होगी तरक्की

Dussehra 2025 Vastu Dosh Totke: इस साल दशहरा 2 अक्टूबर, गुरुवार के दिन है। दशहरे पर आपको शमी का पौधा जरूर लगाना चाहिए, इससे आपके घर के सभी तरह के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं, दशहरे पर शमी का पौधा लगाने का महत्व और इसे लगाने के लाभ।


Dussehra 2025 vastu upay and vastu dosh upay suggest shami plant vastu upay, as शमी के पौधे का महत्व guides where and when to plant. घर के लिए वास्तु दोष उपाय with vastu home remedies explain shami ka paudha kaha lagaye, शमी के पौधे को कहां उगाएं, and shami ka paudha kis din lagaye on दशहरा."

दशहरे के दिन कुछ विशेष उपाय ऐसे माने जाते हैं, जिन्हें करने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं। साथ ही अगर आपके घर में कोई बुरी नजर का साया हो, तो वो भी दूर हो जाता है। जैसे, दशहरे के दिन घर के आंगन या गमले में एक पौधा लगाना शुभ माना जाता है। दशहरे पर अगर आप घर के आंगन या गमले में शमी का पौध लगा लेते हैं, तो घर से वास्तु दोष दूर होते हैं। जिससे खूब तरक्की होती है। आइए, जानते हैं कि दशहरे पर शमी का पौधा लगाने का महत्व।

दशहरे पर शमी के पौधे का महत्व

शमी का पौधा घर में सकारात्मकता और समृद्धि लाने वाला पवित्र पौधा माना जाता है। घर में सकारात्मकता, समृद्धि और सौभाग्य लाता है। शमी के पौधे का उल्लेख रामायण में भी मिलता है, जहां भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने से पहले इसकी पूजा की थी। भगवान शिव की पूजा में भी शमी की पत्तियों का उपयोग उनकी पूजा में किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। इसके अलावा, भगवान गणेश और देवी दुर्गा की पूजा में भी शमी की पत्तियों का उपयोग शुभ माना जाता है।

दशहरे पर घर में कहां लगाएं शमी का पौधा

शमी का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इसे हमेशा घर के बाहर, जैसे बालकनी या छत पर लगाएं। दक्षिण दिशा को शमी का पौधा लगाने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। आप इसे घर के बाहर लगा रहे हैं, तो दाहिनी ओर लगाना शुभ होता है।

शमी का पौधा लगाने से मिलती हैं हर काम में कामयाबी

आपके काम अगर हमेशा अधूरे रह जाते हैं या फिर कड़ी मेहनत करने पर भी अगर आपको तरक्की नहीं मिलती है, तो आपको दशहरे पर शमी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। शमी का पौधा लगाने से भाग्य मजबूत होता है। जिससे नौकरी-बिजनेस में आ रही समस्याएं कम होने लग जाती हैं। दशहरे पर शमी का पौधा लगाने के बाद इसकी पूजा जरूर करनी चाहिए।

शमी के पौधे पर होती है इन देवी-देवताओं की विशेष कृपा

शमी के पौधे का सम्बध शनिदेव से माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि शमी का पौधा घर में लगाने से शनि के प्रकोप से शांति मिलती है और नवग्रह भी शांत रहते हैं। शमी के पौधे पर भगवान शिव और देवी दुर्गा की भी विशेष कृपा होती है, इसलिए जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति के लिए घर में शमी का पौधा दशहरे पर जरूर लगाएं।

ये भी पढ़ें:  Navratri Day 3: मां चंद्रघंटा की कथा और महत्व | Maa Chandraghanta Story
Share to...