KRAFTON India ने BGMI (Battlegrounds Mobile India) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने IPL की दो बड़ी टीमों-चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)-के साथ साझेदारी का ऐलान किया है।
2026 के लीग सीजन से ठीक पहले आ रहा यह अपडेट BGMI के खिलाड़ियों के लिए नया और काफी एक्साइटिंग एक्सपीरियंस लेकर आएगा। BGMI 4.3 अपडेट के साथ गेम में CSK और KKR से जुड़े खास इन-गेम आइटम्स और थीम देखने को मिलेंगे।
KRAFTON India के बिजनेस डेवलपमेंट और पार्टनरशिप हेड सेद्धार्थ मेरोत्रा ने कहा कि भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि इमोशन है। मैच के दौरान होने वाला शोर, बहस और जोश हर फैन ने महसूस किया है। यही फील अब BGMI के जरिए गेम में लाने की कोशिश की गई है।
इस कैंपेन के तहत दो खास ब्रांड फिल्म्स भी बनाई गई हैं, जो भारतीय क्रिकेट फैंस की असली दुनिया को दिखाती हैं।
CSK वाली फिल्म “CSK – BGMI’il Aadu, Whistle Podu!” में चार खिलाड़ी शुरुआत में गेम में तालमेल नहीं बैठा पाते। लेकिन जैसे ही टीवी पर “CSK finishes it off in style!” सुनाई देता है, सब कुछ बदल जाता है। “CSK da!”, “Thalaaa!” और “Yellow Army!” के नारों के साथ उनकी गेमिंग एकदम सेट हो जाती है।
वहीं KKR की फिल्म “Ami Conqueror, Ami KKR” चार दोस्तों की कहानी दिखाती है, जो रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच मैच देखने के लिए जुटते हैं। “Korbo, Lorbo, Jeetbo” जैसे नारों के साथ उनका जोश बढ़ता है और BGMI में KKR थीम्ड एलिमेंट्स के साथ गेम और मजेदार हो जाता है।
KRAFTON India के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा क्रिएटिव कैंपेन बताया जा रहा है। कंपनी का मानना है कि BGMI पहले से ही हर शहर और हर टीम के फैंस को जोड़ता है, और अब खिलाड़ी अपनी पसंदीदा IPL टीम को सीधे गेम के अंदर महसूस कर पाएंगे।
हाल ही में कंपनी ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के साथ भी काम किया था, जिससे साफ है कि KRAFTON India गेमिंग और क्रिकेट को एक साथ जोड़ने पर लगातार फोकस कर रहा है।
अब देखना होगा कि CSK और KKR के फैंस इस नए BGMI एक्सपीरियंस को कितना पसंद करते हैं-लेकिन इतना तय है कि गेम और क्रिकेट का यह मेल खिलाड़ियों को जरूर पसंद आएगा।






