Hindi News / Career / बोर्ड रिजल्ट्स / RBSE Rajasthan Board 10th Result Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट, यहां रोल नंबर डालकर मिलेगी मार्कशीट

RBSE Rajasthan Board 10th Result Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट, यहां रोल नंबर डालकर मिलेगी मार्कशीट

Rajasthan RBSE Class 10th Result 2026 Date Time, Direct Link, Roll Number LIVE Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही आरबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2026 को जारी करेगा, जिसकी तारीखों से लेकर मार्कशीट डाउनलोड करने तक हर नई और सटीक जानकारी यहां मिलेगी।

rajasthan board result 2026 live

Rajasthan Board 10th Result 2026 Date Time LIVE Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 को 20 मार्च 2026 को जारी नहीं होगा। हालांकि, राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में ही जारी किए जाने की पूरी संभावना है।

ताजा अपडेट के अनुसार, 10वीं के नतीजे जारी होने के बाद RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 भी मार्च के अंतिम सप्ताह तक घोषित किए जाने की संभावना है। जैसे ही बोर्ड की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा, छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।

इन वेबसाइट्स पर जारी होगा राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026

rajeduboard.rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

ऐसे चेक करें RBSE Result 2026

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

स्टेप 1. सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “Main Examination Results 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब “RBSE Secondary Result 2026” (10वीं) या “RBSE Senior Secondary Result 2026” (12वीं) विकल्प चुनें।

स्टेप 4. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

स्टेप 5. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

ध्यान रखने वाली बातें

रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण साइट स्लो हो सकती है। इसलिए छात्र अपने रोल नंबर पहले से तैयार रखें। इंटरनेट पर जारी होने वाली ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी होगी, मूल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।

बोर्ड जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की तारीख और समय की औपचारिक घोषणा कर सकता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

बोर्ड रिजल्ट 2026 पर भी नजर

अगर आप बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो जल्द ही, CTET Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026, Bihar Board Result 2026, Rajasthan Board Result 2026 जैसे सभी बड़े बोर्ड के नतीजे भी जारी होने वाले हैं, जिनकी हर ताजा जानकारी Lokdarpan पर मिलेगी

Live Updates
15:20 (IST) 19 Mar 2026
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें

RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड अजमेर कल 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। लाखों छात्र-छात्राएं जिन्हें अपने रिजल्ट का इंतजार था, वे जल्द ही RBSE ऑफिशियल वेबसाइट लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in से अपने 10वीं कक्षा में आए मार्क्स देख सकेंगे।

15:20 (IST) 19 Mar 2026
RBSE 10th Result 2026 Live: आज राजस्थान के शिक्षा मंत्री कर सकते हैं 10वीं रिजल्ट की तिथि का ऐलान

RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर आज 10वीं के नतीजों की तारीख बता सकते हैं। पिछले साल भी उन्होंने तारीख का ऐलान किया था।

14:29 (IST) 19 Mar 2026
RBSE 10th Result 2026 Live : क्या कल 20 मार्च को आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

RBSE 10th Result 2026 Live : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर इस बार 20 मार्च को 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। आरबीएसई 10वीं रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। ऐसा भी पहली बार होगा जब 12वीं के पहले 10वीं का परिणाम जारी होगा। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 10 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

14:29 (IST) 19 Mar 2026
RBSE 10th Result 2026 live: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट इस Link से देख सकेंगे

RBSE 10th Result 2026 live: राजस्थान बोर्ड 10वी कक्षा का रिजल्ट जारी होते समय आरबीएसई आधिकारिक वेबसाइट डाउन हो सकती है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी नीचे दिए गए लिंक को सेव कर लें। रिजल्ट जारी होते ही हम लिंक एक्टिव कर देंगे।

14:19 (IST) 19 Mar 2026
RBSE 10th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. पर जाना होगा।

स्टेप 2- फिर होम पेज पर एग्जामिनेशन रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- इसके बाद राजस्थान बोर्ड सेकेंडरी रिजल्ट ( Secondary Result 2024 ) पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4- राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर रिजल्ट आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 5- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  Bihar Board 10th Result 2026: BSEB मैट्रिक रिजल्ट, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक
Share to...