Navodaya Result 2026 Class 6 navodaya.gov.in: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNVST) की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित हुई चयन परीक्षा (JNVST) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट फेज-1 परीक्षा में जो स्टूडेंट उपस्थित हुए थे वह ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा। लाखों विद्यार्थियों ने ने इस एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन किया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अब मेरिट लिस्ट के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) और एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। अलॉट हुए स्कूल जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे।
20 लाख के करीब स्टूडेंट हुए शामिल
JNVST फेज 1 की परीक्षा के लिए करीब 20 लाख से अधि स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस साल यह परीक्षा दो चरणों में निर्धारित है। पहला चरण दिसंबर 2025 में ‘समर-बाउंड’ के नाम से आयोजित हुआ जबकि दूसरा दूसरा चरण अप्रैल 2026 में होना तय है। जेएनवीएसटी परीक्षा का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से किया जाता है।
नवोदय विद्यालय में कैसे होगा दाखिला
महज प्रवेश परीक्षा पास कर उसमें चयन होने से जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला सुरक्षित नहीं होगा। वास्तविक एडमिशन लेने के दौरान प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को नवोदय विद्यालय समिति द्वारा निर्धारित सभी संबंधित ऑरिजनल सर्टिफिकेट दिखाने होंगे। एडमिशन तक परीक्षा में चयन केवल प्रोविजनल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित जेएनवी द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन और एडमिशन की पुष्टि किए जाने के बाद ही मूल स्कूल से टीसी के लिए आवेदन करें।
इन डॉक्युमेंट के साथ पहुंचे संबंधित स्कूल
बर्थ सर्टिफिकेट
डिस्ट्रिक्ट अथॉरिटी द्वारा जारी किया गया रेजिडेंस सर्टिफिकेट
रूरल एरिया सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
रिजर्व्ड कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए कास्ट सर्टिफिकेट
डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
पिछले दो सालों से उसी डिस्ट्रिक्ट में पढ़ाई करने का प्रूफ
पासपोर्ट-साइज़ फोटो
पिछले स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट




