Hindi News / Career / बोर्ड रिजल्ट्स / Bihar Board 10th, 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट का इंतजार, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

Bihar Board 10th, 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट का इंतजार, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

BSEB Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन संपन्न हो चुका है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है।

Bihar Board 10th, 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट का इंतजार, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन संपन्न हो चुका है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक का आयोजन किया गया था। इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 1317846 छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई थी और 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन करीब 1512963 छात्र छात्राओं के लिए किया गया था। प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड के चेयरमैन आईएएस आनंद किशोर ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि संपन्न हो चुकी इंटर की बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया जा सकता है। मैट्रिक के रिजल्ट के बारे में बताया कि अप्रैल में मैट्रिक परीक्षा के परिणाम का भी ऐलान किया जा सकता है। बीएसईबी की ओर से दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट का संभावित समय बताया गया है।

Bihar Board Result 2026: बीएसबीई बिहार बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें-

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
  3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
  4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

पिछले वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 को 23 मार्च को जारी किया गया था। 2023 में रिजल्ट को 21 मार्च को जारी किया गया था। वहीं, वर्ष 2022 में 16 मार्च को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था।

अगर कक्षा दसवीं के रिजल्ट जारी होने का पैटर्न देखें तो बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 में 31 मार्च को जारी किया गया था। 2023 में भी रिजल्ट को 31 मार्च को जारी किया गया था। वहीं, वर्ष 2022 में भी 31 मार्च को ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था। 2021 में रिजल्ट 5 अप्रैल के दिन जारी किया गया था।

ये भी पढ़ें:  Bihar Board 10th Result 2026: BSEB मैट्रिक रिजल्ट, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक
Share to...