Hindi News / Career / बोर्ड रिजल्ट्स / बिहार बोर्ड में जानें किसने मारी टॉप, तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स की पूरी लिस्ट

बिहार बोर्ड में जानें किसने मारी टॉप, तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स की पूरी लिस्ट

साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में कौन बना नंबर 1, छात्राओं का रहा दबदबा

बिहार बोर्ड में जानें किसने मारी टॉप, तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स की पूरी लिस्ट

बिहार बोर्ड (BSEB) 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के साथ ही टॉपर्स की सूची भी सामने आ गई है। इस साल भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन खास बात यह रही कि तीनों स्ट्रीम में छात्राओं का दबदबा साफ देखने को मिला। आइए जानते हैं किसने किस स्ट्रीम में टॉप किया।

साइंस स्ट्रीम टॉपर: आदित्य प्रकाश अमन बने नंबर 1

साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20%) हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।

दूसरे स्थान पर सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी रहीं, जिन्होंने 479 अंक (95.80%) हासिल किए।

आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर: निशु कुमारी ने किया कमाल

आर्ट्स स्ट्रीम में गया की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ पहला स्थान हासिल किया।

दूसरे स्थान पर सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के एमडी लकी अंसारी रहे, जिन्होंने 478 अंक प्राप्त किए।

कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर: अदिति कुमारी ने किया टॉप

कॉमर्स स्ट्रीम में पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) के साथ पहला स्थान हासिल किया।

वहीं, माही कुमारी दूसरे और निशिका श्री तीसरे स्थान पर रहीं।

मेरिट लिस्ट में छात्राओं का दबदबा

बिहार बोर्ड द्वारा जारी टॉपर्स लिस्ट में कुल 26 छात्रों ने टॉप किया है, जिनमें 19 छात्राएं और 7 छात्र शामिल हैं। यह दिखाता है कि इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है।

सिर्फ 25 दिनों में जारी हुआ रिजल्ट

इस बार बिहार बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य शुरू होने के मात्र 25 दिनों के भीतर ही रिजल्ट जारी कर दिया। आधुनिक तकनीक और डिजिटल सिस्टम के जरिए यह संभव हो पाया, जिससे छात्रों को जल्दी परिणाम मिल सका।

डिवीजन वाइज रिजल्ट आंकड़े

  • प्रथम श्रेणी (First Division): 5,16,928 छात्र
  • द्वितीय श्रेणी (Second Division): 5,11,744 छात्र
  • तृतीय श्रेणी (Third Division): 82,425 छात्र

स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत

  • कॉमर्स: 93.07% (सबसे बेहतर प्रदर्शन)
  • साइंस: 87.46%
  • आर्ट्स: 82.76%

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

इस साल भी छात्राओं का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा।

  • लड़कियां: 86.23%
  • लड़के: 84.09%
ये भी पढ़ें:  Bihar Board 10th Result 2026: BSEB मैट्रिक रिजल्ट, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक
Share to...