BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Sarkari Result: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन संपन्न हो चुका है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का 2 फरवरी से 13 फरवरी 2025 तक का आयोजन किया गया था। इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
पिछले वर्ष आज 25 मार्च के दिन ही कक्षा 12वीं इंटर का रिजल्ट 2025 जारी किया गया था। बीएसईबी जल्द ही बिहार 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित कर सकता है। अगर आप पास लैपटॉप या कम्प्यूटर नहीं है तो आप अपने स्मार्ट फोन से भी रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे। इंटरनेट की सुविधा नहीं होने पर आप अपने कीपैड मोबाईल से भी रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे।
स्मार्ट फोन से अपना रिजल्ट कैसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे-
अगर आप के स्मार्ट फोन है तो आप आसानी से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। स्मार्ट पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको गूगल पर बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com या biharboardonline.com को डालकर सर्च करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर ऑफिशियल वेबसाइट ओपन हो जाएगी। अब आप बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक कीजिए। इसके बाद आप अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन कीजिए और अपने बिहार इंटर रिजल्ट 2026 को डाउनलोड कर लीजिए।
अगर आप के पास स्मार्ट फोन नहीं है और आपके यहां इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो आप अपना रिजल्ट कीपैड मोबाईल से भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपने मोबाईल फोन में सबसे पहले मैसेज ऐप को ओपन करना होगा। इसके बाद आपको BIHAR12Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। (उदाहरण- BIHAR12 123456789)
Bihar Board Result 2026: बीएसबीई बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें-
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- इसके होम पेज पर आपको 12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
पिछले वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 को 25 मार्च को जारी किया गया था। 2023 में रिजल्ट को 21 मार्च को जारी किया गया था। वहीं, वर्ष 2022 में 16 मार्च को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था।




