₹ 154,070.03/10gm
₹ 168,076.40/10gm


शाहपुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा, बैंक कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका, पुलिस कर रही जांच
गोरखपुर में साइबर ठगों ने एक व्यापारी को बैंक वेरिफिकेशन के नाम पर शिकार बना डाला। शाहपुर थाने में दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 बुद्धनगर निवासी व्यापारी आदर्श कुमार गुप्ता से 1,27,401 रुपये की धोखाधड़ी की गई। व्यापारी ने हाल ही में शाहपुर के संगम चौराहे स्थित एक प्राइवेट…

रेलवे ने जारी किया शेड्यूल, 10 फेरों के लिए मिलेगी सीधी सुविधा, हर वर्ग के यात्रियों के लिए अलग कोच व्यवस्था
त्योहारों के सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ और टिकट संकट से निपटने के लिए रेलवे ने एक बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। लालकुआं और कोलकाता के बीच साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो गोरखपुर होकर गुजरेगी। रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार यह विशेष ट्रेन 4 सितंबर से 13 नवंबर 2025…

पूर्व विधायक के परिवार से खाली कराई गई जमीन, गोलघर क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी, सैंथवार समाज ने जताया विरोध
गोरखपुर शहर की सबसे चर्चित और महंगी जमीनों में से एक पर आखिरकार 22 साल से चला आ रहा विवाद खत्म हो गया। गोलघर इलाके में स्थित लगभग 95,000 वर्ग फीट क्षेत्रफल की इस नजूल संपत्ति की कीमत मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से 500 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। उद्यमी ओमप्रकाश…

सीएमओ बोले- डॉक्टरों और छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि, हर रविवार चलेगा विशेष सफाई अभियान
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रविवार को ‘‘हर रविवार-मच्छर पर वार’’ पहल के तहत एक विशेष सफाई और छिड़काव अभियान चलाया गया। यह कदम डेंगू और अन्य मच्छरजनित बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए उठाया गया है। सुबह से शुरू हुए इस अभियान में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल्स, छात्रावास परिसर, नालियां, पानी की…

1000 से ज्यादा छात्रों को मिलेगा आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण, अकैडेमिक-इंडस्ट्री सहयोग का बड़ा कदम
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में शुक्रवार को इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (IET) में सैमसंग इनोवेशन कैंपस का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और कोडिंग-प्रोग्रामिंग जैसी आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग देकर उन्हें इंडस्ट्री-रेडी बनाना है। उद्घाटन अवसर पर वाइस चांसलर प्रो. पूनम टंडन ने…

खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में मिला फेरिक ऑक्साइड; किडनी और लीवर पर पड़ सकता है खतरनाक असर
गोरखपुर की सब्जी मंडियों में इन दिनों चटख लाल आलू तेजी से बिक रहे हैं। सामान्य आलू से 5–10 रुपये किलो महंगे ये आलू दिखने में ताजगी का आभास कराते हैं, लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच ने इसकी असलियत उजागर कर दी है। विभाग की टीम ने पाया कि इन आलुओं को प्राकृतिक रूप…

कोतवाली क्षेत्र का मामला, नाबालिग छात्रा को धमकाकर दिलवाए गहने; पुलिस ने ट्यूशन टीचर और उसके साथी को पकड़ा
गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ट्यूशन टीचर की करतूत ने इलाके को हिला दिया है। आरोपी शिक्षक सैफुर रहमान ने 11वीं की छात्रा पर दबाव बनाकर उसके घर में रखे 12 लाख रुपये के सोने के गहने निकलवा लिए। छात्रा के परिजनों के अनुसार, सैफुर छात्रा पर लंबे समय से गलत नजर रखता…

झंगहा क्षेत्र के मोतीराम अड्डा में ग्रामीणों ने मारा छापा, शिकायत में लिखा- बिना जांच-पड़ताल दिए जा रहे होटल के कमरे
गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा स्थित एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार, होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। उनका कहना है कि होटल प्रबंधन बिना किसी जांच-पड़ताल के लड़के-लड़कियों को कमरे उपलब्ध करा देता था। गुरुवार को…

अनजान नंबर से आए मैसेज में भेजा बैंक खाता, समय पर पैसे न देने पर दी जान से मारने की धमकी
गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र में सराफा व्यवसाय से जुड़े परिवार को शनिवार को रंगदारी की धमकी मिलने से दहशत का माहौल है। बसंतपुर निवासी और सराफा मंडल के पूर्व महामंत्री महेश वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके 25 वर्षीय बेटे सिद्धांत वर्मा को दोपहर करीब 12:10 बजे अनजान नंबर से…

संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए गए, सात दिन में जवाब न मिलने पर निरस्त होंगे लाइसेंस
गोरखपुर के जिला महिला अस्पताल रोड पर शुक्रवार को ड्रग विभाग की टीम ने एक साथ कई मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की। जिन दुकानों पर कार्रवाई हुई उनमें विक्की मेडिकल स्टोर, रवि मेडिकल स्टोर, न्यू किशन मेडिकल स्टोर और अंकित मेडिकल स्टोर शामिल हैं। टीम ने जांच के दौरान चारों मेडिकल स्टोर्स से संदिग्ध दवाओं…