₹ 148,580.76/10gm
₹ 162,088.10/10gm


झंगहा क्षेत्र के मोतीराम अड्डा में ग्रामीणों ने मारा छापा, शिकायत में लिखा- बिना जांच-पड़ताल दिए जा रहे होटल के कमरे
गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा स्थित एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार, होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। उनका कहना है कि होटल प्रबंधन बिना किसी जांच-पड़ताल के लड़के-लड़कियों को कमरे उपलब्ध करा देता था। गुरुवार को…

अनजान नंबर से आए मैसेज में भेजा बैंक खाता, समय पर पैसे न देने पर दी जान से मारने की धमकी
गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र में सराफा व्यवसाय से जुड़े परिवार को शनिवार को रंगदारी की धमकी मिलने से दहशत का माहौल है। बसंतपुर निवासी और सराफा मंडल के पूर्व महामंत्री महेश वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके 25 वर्षीय बेटे सिद्धांत वर्मा को दोपहर करीब 12:10 बजे अनजान नंबर से…

संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए गए, सात दिन में जवाब न मिलने पर निरस्त होंगे लाइसेंस
गोरखपुर के जिला महिला अस्पताल रोड पर शुक्रवार को ड्रग विभाग की टीम ने एक साथ कई मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की। जिन दुकानों पर कार्रवाई हुई उनमें विक्की मेडिकल स्टोर, रवि मेडिकल स्टोर, न्यू किशन मेडिकल स्टोर और अंकित मेडिकल स्टोर शामिल हैं। टीम ने जांच के दौरान चारों मेडिकल स्टोर्स से संदिग्ध दवाओं…

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बैठक में दिए निर्देश, लापरवाही पर कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई
गोरखपुर नगर निगम में शुक्रवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई, जिसमें घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जोन-1 के सभी पार्षद, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा और प्रमोद कुमार, जोनल अधिकारी अनुष्का सिंह, जोनल सेनेट्री अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक…

ओपीडी में रोजाना आते हैं पांच हजार से अधिक मरीज, अब स्क्रीन पर देख सकेंगे अपना टोकन नंबर
एम्स गोरखपुर प्रशासन ने ओपीडी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए गुरुवार से सात विभागों में टोकन डिस्प्ले सिस्टम लागू कर दिया है। इसमें जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नाक-कान-गला, न्यूरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग और मनोरोग विभाग शामिल हैं। इस नई व्यवस्था से मरीजों को अब अपने नंबर के लिए बार-बार कर्मचारियों…

शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला, 1500 से अधिक लोग हुए शिकार, पीड़ितों ने एसपी सिटी से की कार्रवाई की मांग
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया इलाके में प्राइवेट बैंक खोलकर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि वर्ष 2016 से संचालित इस बैंक में एजेंट नियुक्त किए गए, जो लोगों से खाता खोलने और रोजाना पैसे जमा कराने का काम करते थे। खाताधारकों को…

बाल विकास विभाग का कड़ा निर्देश, गोरखपुर में अब तक 64% लाभार्थियों का ही हुआ प्रमाणीकरण
गोरखपुर में अनुपूरक पोषाहार वितरण की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बाल विकास विभाग ने 1 जुलाई से फेस रिकग्निशन सिस्टम शुरू किया है। इस व्यवस्था के तहत लाभार्थियों को पोषाहार तभी मिलेगा जब उनका चेहरा डिजिटल तरीके से प्रमाणीकरण किया जाएगा। लेकिन जुलाई और अगस्त माह के बीच कई आंगनबाड़ी केंद्रों ने इस प्रक्रिया…

सौनौली मार्ग से जुड़ाव के लिए बनेगी सर्विस रोड, टाउनशिप और विभागों के बीच सहमति बनी
गोरखपुर के मानीराम क्षेत्र स्थित ताल जहदा में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) की 2वीं वाहिनी के अनावासीय भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 157 करोड़ रुपये है। शुक्रवार को आयुक्त अनिल ढींगरा ने निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति के बारे में…

राप्ती और रोहिन नदियों के किनारे बिना लेआउट पास कराए बसाई जा रही कालोनियां तोड़ी गईं, स्थानीय लोग बोले- निजी बाउंड्री तोड़ना गलत
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने राप्ती और रोहिन नदियों के डूब क्षेत्र में अवैध रूप से हो रही प्लाटिंग और निर्माण पर तीसरे दिन भी सख्ती दिखाई। प्राधिकरण की टीम उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर मंझरिया क्षेत्र में पहुंची और वहां फोरलेन के पास नदी किनारे की प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। टीम ने…

डॉ. संजय माहेश्वरी बोले- अब पूर्वांचल के मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत नहीं
गोरखपुर के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) के मेडिकल कॉलेज अंतर्गत संचालित महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में सुपर स्पेशियलिटी ऑपरेशन मेगा कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व देश के प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ. संजय माहेश्वरी ने किया। इस दौरान कई जटिल ऑपरेशन किए गए, जिनमें कैंसर शल्य चिकित्सा से लेकर नेत्र रोग और…